अमृत योजना की खुली पोल! सड़क फाड़कर तेज धार में निकला पानी, भैसहिया टोला में मचा हड़कंप
मिर्जापुर। अमृत योजना के कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। भैसहिया टोला में सड़क को फाड़कर तेज धार के साथ पानी निकलने लगा। सड़क के बीच से पानी निकलने का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई और सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
#TodayMirzapur #MirzapurNews #Mirzapur #मिर्जापुर #नगरपालिका #अमृतयोजना #भैसहियाटोला #सड़क #पानी #विकासकार्य #नगरपालिका_मिर्जापुर