Public App Logo
🔱 पुरा महादेव मंदिर में हुआ भव्य जलाभिषेक 🔱 श्रावण मास कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर और एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने भी पुरा महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। - Baraut News