मधेपुरा में कल जॉब कैंप, 65 पदों पर होगी भर्ती; 10वीं पास युवाओं के लिए मौका**
मधेपुरा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का मौका है। जिला नियोजनालय की ओर से 26 सितंबर को संयुक्त श्रम भवन में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।
इस भर्ती अभियान में पूर्णिया की स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कुल 65 पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेगी। इनमें स्वतंत्र फील्ड ऑफिसर के 50 और रिकवरी ऑफिसर के 15 पद शामिल हैं।
दोनों पदों के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 12 हजार 500 रुपये वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही पीएफ, ईएसआई, प्रोत्साहन राशि और फ्यूल अलाउंस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn #job #patna #jobalert #dailylifehack
Bihar, India | Sep 25, 2026