दुःख की घड़ी में परिजनों के साथ खड़े हुए महेन्द्र प्रताप यादव
संतकबीरनगर। वार्ड नंबर 16 के ग्राम पियसिया निवासी इलियास जी की माताजी के निधन की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर 16 एवं पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ महेन्द्र प्रताप यादव उनके पैतृक गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार (मिट्टी) में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।महेन्द्र प्रताप यादव ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को धैर्य प्रदान करें।इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं ग्रामीणों ने भी दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।