दमोह: मल्लपुरा में अज्ञात कारण से 21 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Damoh, Damoh | Aug 16, 2026 दमोह के नया बाजार नंबर-3 मल्लपुरा निवासी 21 वर्षीय सोहिल पिता नारायण अहिरवार की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। सूचना पर रविवार दोपहर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा।