#THDC पीपलकोटी टनल हादसे में एक और शव मिला! कुल मृतकों की संख्या 9 तक पहुंची, CMO चमोली ने दी जानकारी।
रिपोर्ट//- लोकेंद्र रावत
गोपेश्वर
चमोली -विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में हुए भीषण हादसे में मंगलवार को एक और शव बरामद हो गया। इससे हादसे में मारे गए मजदूरों की कुल संख्या बढ़कर नौ हो गई है। शेष एक मजदूर की तलाश जारी है।
जिला प्रशासन के अनुसार, रेस्क्यू टीमों ने टनल के अंदर से एक और लापता मजदूर का शव बरामद किया। चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले आठ मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी।
Dehradun, Dehradun | Aug 18, 2026