उत्तराखंड की महिला कलाकारों का क्रिकेट अवतार
कला, संगीत और रंगमंच की दुनिया की दिग्गज कलाकार अब क्रिकेट के मैदान पर दिखाएंगी अपना दम
5 अक्टूबर से शुरू होगा WAPL का महासंग्राम
बलूनी क्रिकेट एकेडमी, देहरादून
जहां अब तक सुरों ने महफिल सजाई, मंच पर अभिनय ने तालियां बटोरीं और कला ने अपनी पहचान बनाई… वहीं अब यही कलाकार बल्ला घुमाते, गेंदबाजी करते और मैदान पर चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे।
देहरादून की बलूनी क्रिकेट एकेडमी बनेगी इस अनोखे क्रिकेट मुकाबले की गवाह, जहां उत्तराखंड की महिला कलाकार खेल भावना, टीम स्पिरिट और मनोरंजन का शानदार संगम पेश करेंगी।
मैदान वही… अंदाज नया!
कलाकार बनेंगे क्रिकेटर
बल्ले से निकलेगा धमाल
रंगमंच से मैदान तक दिखेगा जलवा
तो तैयार हो जाइए WAPL के महासंग्राम के लिए…
क्योंकि 5 अक्टूबर से क्रिकेट के मैदान में दिखेगा उत्तराखंड की महिला कलाकारों का नया अवतार
नोट: साक्षात्कार कुछ दिन पूर्व का लिया हुआ है
#WAPL #WomenArtists #Uttarakhand #Dehradun #BaluniCricketAcademy #WomenCricket #UttarakhandArtists #RaibarPahadKa