आज दिनांक 17.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिले में संचालित सड़क, पुल-पुलिया एवं अन्य आधारभूत संरचना से संबंधित निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं लंबित कार्यों की जानकारी ली गई।
🔹 जिला पदाधिकारी ने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
🔹 अकोढ़ीगोला-तेतराढ़ सड़क के निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समय पर पूरा कराने को कहा।
🔹 निर्माण कार्यों में तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता मापदंडों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
🔹 धीमी गति से चल रहे एवं लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने तथा नियमित स्थल निरीक्षण करने को कहा।
🏗️ जिला पदाधिकारी ने कहा कि सड़क एवं पुल-पुलिया जैसी आधारभूत संरचनाएं सीधे लोगों की सुविधा से जुड़ी हैं। इसलिए गुणवत्ता, समयबद्धता और तकनीकी मानकों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया।
#IPRD
#DistrictAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar