दतिया नगर: थाना कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, वाहन तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज कुछ ही घंटों के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।फरियादी कोमल सिंह अहिरवार निवासी चूनगर फाटक बाहर, वार्ड क्रमांक 03, दतिया ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.