मुरैना नगर: उत्तमपुरा में आधी रात पिस्टल की गूंज, पुरानी रंजिश में हवाई फायरिंग का निगरानी फुटेज वायरल, पुलिस जांच जारी
मुरैना स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के उत्तमपुरा में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर युवक के घर के बाहर पिस्टल से हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है।फायरिंग का CCTV फुटेज सोमवार दोपहर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।आरोप है कि राहुल पिप्पल अपने साथी ऋषभ पारा के साथ जितेंद्र टैगोर के घर पहुंचा और फायरिंग की।पुलिस वीडियो व फरियादी के आधार पर जांच कर रहीं है