Public App Logo
🚨 भीलवाड़ा में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन! सुभाष नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 किलो 370 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी कैलाश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गांजे के साथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा लाने और बेचने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 📍 भीलवाड़ा | राजस्थान #Bhilwara #BhilwaraNews #RajasthanNews #CrimeNews #Ganja DrugFreeIndia PoliceAction SubhashNagarPolice NDPSAct BreakingNews HarPalBharat - Bhilwara News