मैनपाट के रोपाखार चौक में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चल रही एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक से धुआं और आग की लपटें निकलते देख आसपास मौजूद लोग घबरा गए। हालांकि, बाइक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा नुकसान होने से टल गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी मानी जा रही है।
#Mainpat #Ropakharchowk #Ambikapur #Surguja #Chhattisgarh #BikeFire #BreakingNews #LocalNews