जल शैलाब के बीच घिरा चित्रकूट… बना टापू
मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सरहद पर बसे चित्रकूट में भारी बारिश के बाद हालात बेहद भयावह हो गए हैं। चारों तरफ पानी का सैलाब है और कई संपर्क मार्ग पूरी तरह टूट चुके हैं।
घरों में कैद लोग, चारों ओर बाढ़ का पानी, संपर्क मार्ग बंद, राहत और बचाव कार्य का इंतजार कुछ यही आलम चित्रकूट का है.. आलम ये है कि छतों और ऊपरी मंजिलों पर शरण लिए लोग अब NDRF, SDRF और प्रशासन की मदद की आस लगाए बैठे हैं..
चित्रकूट की यह तस्वीर प्रकृति के रौद्र रूप और लोगों की बेबसी बयां कर रही है।
#चित्रकूट #Chitrakoot #बाढ़ #जलप्रलय #Flood #MadhyaPradesh #UttarPradesh #BreakingNews #FloodAlert #RescueOperation