पथरिया में ज्वेलरी दुकान की दीवार में छेद कर 8 किलो चांदी चोरी, विदिशा की पारदी गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार
व्यापारी ने पुलिस कार्यवाही पर उठाए सवाल
दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 में शासकीय कन्या स्कूल के पास स्थित ज्वेलरी दुकान में बीते 17 जुलाई की रात हुई चोरी का पथरिया पुलिस ने आज शुक्रवार शाम 6 बजे खुलासा कर दिया है। बता दें कि दुकान की पिछली दीवार में 7 से 8 इंच का छेद कर चोर अंदर घुसे थे और करीब 8 किलो चांदी के आभूषण व सोने की दो जोड़ी झुमकी चोरी कर ले गए थे। मामले में पुलिस ने विदिशा की पारदी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शेष चार आरोपी अब भी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ सड़क और रेलवे स्टेशन क्षेत्र के कैमरों की फुटेज खंगाली गई। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने विदिशा पहुंचकर जसवंत पिता कमल सिंह पारदी, रोहित पिता अजार पारदी, अजय पिता अजार
Damoh, Damoh | Aug 8, 2026