दरभंगा: दरभंगा जिला प्रशासन ने कर्पूरी चौक से निकाली तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधि, पुलिस और छात्र-छात्राएं हुए शामिल
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में 9 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत दरभंगा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस यात्रा में जिले के प्रभारी मंत्री कुमार शैलेंद्र , बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक संजय सरावगी, DM और SSP मौजूद थे। यह जानकारी बुधवार को दिन के12.30 बजे दी।