लखीसराय: पुलिस लाइन परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
लखीसराय। नया बाजार स्थित पुलिस लाइन परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। शनिवार की दोपहर 12 बजे आयोजित समारोह में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र दिया।