ग्रीन आईटीआई छिंदवाड़ा में मनाया गया ग्रीन महोत्सव
================================================================
शासकीय ग्रीन आईटीआई छिंदवाड़ा में गत दिवस महिला प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा ग्रीन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संस्था परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्री शुभम निमजे, उप प्राचार्य श्री सी.बी. उईके, प्रशिक्षण अधीक्षक एवं समस्त महिला प्रशिक्षण अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया तथा पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया गया।