Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image

🚨मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने शासकीय आवास, मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा लगाकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराकर इस जनभागीदारी अभियान को सफल बनाएं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और गौरव की भावना का उत्सव है। तिरंगा देश की अस्मिता, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है। यह अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की वीरभूमि ने देश की रक्षा और सेवा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है, इसलिए प्रदेश का प्रत्येक परिवार इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति की अपनी गौरवशाली परंपरा को और सशक्त बनाए। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं, राष्ट्रध्वज संहिता का पालन करें तथा अपने परिवार, बच्चों और युवाओं को भी तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम के संस्कारों से जोड़ें। उन्होंने कहा कि आइए, हम सभी मिलकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें और तिरंगे के सम्मान के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को और अधिक सुदृढ़ करें।

Dehradun, Dehradun | Aug 13, 2026

MORE NEWS

हल्द्वानी में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: खड़गे के सभा स्थल के 'शुद्धीकरण' के खिलाफ फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग।
उत्तराखंड:- हल्द्वानी में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सभा स्थल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर 'शुद्धीकरण' करने के मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक विवाद रूप ले लिया है। इस घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने सड़कों पर उतरकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि विपक्ष के शीर्ष दलित नेता के कार्यक्रम स्थल पर इस तरह का कृत्य करना न सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि यह उनकी संकीर्ण मानसिकता को भी दर्शाता है।

"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haldwani #viralvideo #sureykaantdhasmaana #congressbhawan

हल्द्वानी में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: खड़गे के सभा स्थल के 'शुद्धीकरण' के खिलाफ फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग। उत्तराखंड:- हल्द्वानी में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सभा स्थल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर 'शुद्धीकरण' करने के मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक विवाद रूप ले लिया है। इस घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने सड़कों पर उतरकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि विपक्ष के शीर्ष दलित नेता के कार्यक्रम स्थल पर इस तरह का कृत्य करना न सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि यह उनकी संकीर्ण मानसिकता को भी दर्शाता है। "उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।" #Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haldwani #viralvideo #sureykaantdhasmaana #congressbhawan

Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026

कोटद्वार-दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथियों का आतंक, वाहनों में की तोड़फोड़; राहगीरों में मचा हड़कंप।
 कोटद्वार-दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर वन्यजीवों और इंसानों के बीच संघर्ष का डरावना मंजर देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक जंगली हाथियों का एक झुंड सड़क पर आ धमका, जिसके कारण दोनों ओर का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान हाथियों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए सड़क पर खड़े कुछ वाहनों को अपना निशाना बनाया और उनमें जमकर तोड़फोड़ की। हाथियों के इस रौद्र रूप को देखकर वहां मौजूद यात्रियों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #pourigarwal #viralvideo #kotdwar

कोटद्वार-दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथियों का आतंक, वाहनों में की तोड़फोड़; राहगीरों में मचा हड़कंप। कोटद्वार-दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर वन्यजीवों और इंसानों के बीच संघर्ष का डरावना मंजर देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक जंगली हाथियों का एक झुंड सड़क पर आ धमका, जिसके कारण दोनों ओर का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान हाथियों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए सड़क पर खड़े कुछ वाहनों को अपना निशाना बनाया और उनमें जमकर तोड़फोड़ की। हाथियों के इस रौद्र रूप को देखकर वहां मौजूद यात्रियों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। "उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।" #Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #pourigarwal #viralvideo #kotdwar

Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026

देहरादून पुलिस की बड़ी कामयाबी: विकासनगर ज्वैलरी शॉप चोरी मामले में नेपाल के 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद।

दून पुलिस ने विकासनगर की एक ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार नेपाली शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी के 4 से 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। 

पुलिस की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नैना शाही, दीपक कुमार, शंकर बहादुर और निश्चल योगी के रूप में हुई है। यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से पहले लक्षित स्थानों की रेकी करता था और फिर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपी निश्चल योगी हिमाचल प्रदेश के फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर सिम कार्ड हासिल करता था। वारदात के दौरान बातचीत के लिए इन सिमों का इस्तेमाल किया जाता था और काम पूरा होने के बाद वे सिम कार्ड तोड़कर फेंक देते थे। 

नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

बीती 7 अगस्त को विकासनगर स्थित 'न्यू राणा ज्वैलर्स' में चोरी की इस बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी नेपाल भागने की योजना बना रहे थे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल्हााल हाईवे पुल के पास घेराबंदी की और चारों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला है कि इनका एक अन्य साथी भीम बहादुर फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी आदतन अपराधी हैं और इससे पहले भी कर्नाटक व तमिलनाडु राज्यों में चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।
उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #vikasnagar

देहरादून पुलिस की बड़ी कामयाबी: विकासनगर ज्वैलरी शॉप चोरी मामले में नेपाल के 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद। दून पुलिस ने विकासनगर की एक ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार नेपाली शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी के 4 से 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नैना शाही, दीपक कुमार, शंकर बहादुर और निश्चल योगी के रूप में हुई है। यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से पहले लक्षित स्थानों की रेकी करता था और फिर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपी निश्चल योगी हिमाचल प्रदेश के फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर सिम कार्ड हासिल करता था। वारदात के दौरान बातचीत के लिए इन सिमों का इस्तेमाल किया जाता था और काम पूरा होने के बाद वे सिम कार्ड तोड़कर फेंक देते थे। नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी बीती 7 अगस्त को विकासनगर स्थित 'न्यू राणा ज्वैलर्स' में चोरी की इस बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी नेपाल भागने की योजना बना रहे थे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल्हााल हाईवे पुल के पास घेराबंदी की और चारों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला है कि इनका एक अन्य साथी भीम बहादुर फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी आदतन अपराधी हैं और इससे पहले भी कर्नाटक व तमिलनाडु राज्यों में चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।" #Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #vikasnagar

Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026

उत्तराखंड में इस वर्ष मानसून की चुनौतियों और विपरीत मौसम के बावजूद चारधाम यात्रा एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है। यात्रा शुरू होने के शुरुआती 120 दिनों के भीतर ही रिकॉर्ड 47 लाख 54 हजार 121 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की इसी समान अवधि की तुलना में 5 लाख 19 हजार 974 अधिक है, जो उत्तराखंड के पवित्र धामों के प्रति देश-विदेश के श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा और बढ़ते उत्साह को दर्शाती है।
इस ऐतिहासिक सफलता और नए कीर्तिमान स्थापित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यात्रा शुरू होने से पहले ही सभी आवश्यक तैयारियां और पुख्ता इंतजाम पूरे कर लिए गए थे, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं। 
उन्होंने उम्मीद जताई कि सितंबर महीने में मानसून की समाप्ति के बाद चारधाम यात्रा में और अधिक तेजी आएगी। मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि इस वर्ष आर्थिक गतिविधियों और श्रद्धालुओं के आंकड़ों, दोनों ही क्षेत्रों में राज्य सरकार एक नया और ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करेगी।

उत्तराखंड में इस वर्ष मानसून की चुनौतियों और विपरीत मौसम के बावजूद चारधाम यात्रा एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है। यात्रा शुरू होने के शुरुआती 120 दिनों के भीतर ही रिकॉर्ड 47 लाख 54 हजार 121 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की इसी समान अवधि की तुलना में 5 लाख 19 हजार 974 अधिक है, जो उत्तराखंड के पवित्र धामों के प्रति देश-विदेश के श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा और बढ़ते उत्साह को दर्शाती है। इस ऐतिहासिक सफलता और नए कीर्तिमान स्थापित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यात्रा शुरू होने से पहले ही सभी आवश्यक तैयारियां और पुख्ता इंतजाम पूरे कर लिए गए थे, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सितंबर महीने में मानसून की समाप्ति के बाद चारधाम यात्रा में और अधिक तेजी आएगी। मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि इस वर्ष आर्थिक गतिविधियों और श्रद्धालुओं के आंकड़ों, दोनों ही क्षेत्रों में राज्य सरकार एक नया और ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करेगी।

Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026

Breaking News 

Cm Dhami ने खटीमा में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
#viralreelschallenge #viralvideochallenge #reelsviral #reelschallenge #BreakingNews #BREAKING #uttarakhand #UttarakhandNews Pushkar Singh Dhami

Breaking News Cm Dhami ने खटीमा में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश #viralreelschallenge #viralvideochallenge #reelsviral #reelschallenge #BreakingNews #BREAKING #uttarakhand #UttarakhandNews Pushkar Singh Dhami

Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026

🚨मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने शासकीय आवास, मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा लगाकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराकर इस जनभागीदारी अभियान को सफल बनाएं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और गौरव की भावना का उत्सव है। तिरंगा देश की अस्मिता, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है। यह अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की वीरभूमि ने देश की रक्षा और सेवा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है, इसलिए प्रदेश का प्रत्येक परिवार इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति की अपनी गौरवशाली परंपरा को और सशक्त बनाए। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं, राष्ट्रध्वज संहिता का पालन करें तथा अपने परिवार, बच्चों और युवाओं को भी तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम के संस्कारों से जोड़ें। उन्होंने कहा कि आइए, हम सभी मिलकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें और तिरंगे के सम्मान के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को और अधिक सुदृढ़ करें। - Dehradun News