जिले के कोयलीबेड़ा ब्लाक के ग्राम तुरसानी निवासी श्रीमती सुरजिला उसेंडी के लिए सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर राहत और सुविधा लेकर आया।
शिविर में उन्होंने अपनी आंखों की जांच कराई। पहले उन्हें धुंधला दिखाई देता था और चावल साफ करने जैसे रोजमर्रा के कामों में भी परेशानी होती थी। जांच के बाद उन्हें निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया गया, जिससे उनकी परेशानी दूर हुई और वे बेहद खुश हैं।
निःशुल्क जांच और चश्मा मिलने पर श्रीमती सुरजिला उसेंडी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए सेवा सेतु शिविर के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
सेवा संकल्प अभियान—सेवा आपके द्वार, सुविधा आपके साथ।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_सेतु
2 views | Kanker, Chhattisgarh | Oct 4, 2026