Public App Logo
🔱 24 घंटे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहने वाले 60 वर्षीय शिवभक्त ने पूरी की कांवड़ यात्रा 🙏 मुजफ्फरनगर में आस्था और संकल्प की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। नरा गांव के मूल निवासी और वर्तमान में हरिद्वार में रहने वाले 60 वर्षीय परशुराम शर्मा गंभीर फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे हैं। पिछले करीब दो साल से उन्हें लगातार 24 घंटे ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत रहती है। इसके बावजूद भोलेनाथ के प्रति उनकी आस्था कम नहीं हुई। परशुराम शर्मा अपनी स्कूटी पर दो ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर हरिद्वार से मुजफ्फरनगर तक कांवड़ लेकर पहुंचे। 🕉️🚩 उनका संकल्प बागपत के पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने का था, लेकिन मंदिर की चढ़ाई के कारण वहां पहुंचना उनके लिए संभव नहीं हो सका। ऐसे में अब वे शिवरात्रि के दिन मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर भगवान भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित करेंगे। 🌊🔱 परशुराम शर्मा पहले भी कई बार कांवड़ ला चुके हैं, लेकिन इस बार उनकी कांवड़ यात्रा बेहद खास है—क्योंकि उनके साथ गंगाजल के अलावा जीवनरक्षक ऑक्सीजन सिलेंडर भी हैं। आस्था के आगे बीमारी भी छोटी पड़ गई… हर हर महादेव! 🔱🚩 #KanwarYatra #Kanwar2026 #Mahadev #HarHarMahadev #ShivBhakt Muzaffarnagar Haridwar Sawan Shivratri Bhakti - Bhilwara News