🚨 10 साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान!
📍 मदमहेश्वर घाटी, रुद्रप्रयाग
मदमहेश्वर घाटी के ग्राम पंचायत गैड़ के बष्टी तोक के ग्रामीण पिछले 10 वर्षों से सड़क सुविधा की राह देख रहे हैं। जब शासन-प्रशासन से उम्मीद पूरी नहीं हुई, तो ग्रामीणों ने खुद ही श्रमदान कर मोटर मार्ग निर्माण का काम शुरू कर दिया।
🚜 ग्रामीणों का संघर्ष, एकजुटता की मिसाल!
सड़क न होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन के साथ ही अपने कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनकी आजीविका भी प्रभावित हो रही है।
अब ग्रामीणों ने अपने दम पर सड़क बनाने की पहल तो कर दी है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर 10 साल बाद भी बष्टी तोक तक सड़क क्यों नहीं पहुंच पाई?
ग्रामीणों को अब शासन-प्रशासन और संबंधित विभागों से सहयोग की उम्मीद है, ताकि उनका यह संघर्ष जल्द रंग ला सके और गांव को सड़क जैसी बुनियादी सुविधा मिल सके।
📢 दस साल का इंतजार खत्म होगा या ग्रामीणों को अभी और संघर्ष करना पड़ेगा?
#रुद्रप्रयाग #मदमहेश्वरघाटी #बष्टीतोक #ग्रामविकास #सड़ककीमांग #ग्रामीणोंकासंघर्ष #UttarakhandNews
Rudraprayag, Rudraprayag | Oct 14, 2026