मेरठ में बंदरों का आतंक, कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों लोग; मुखौटा लगाकर किया अनोखा प्रदर्शन
मेरठ। शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग परेशान हैं। बंदरों से निजात दिलाने की जिम्मेदारी नगर निगम और वन विभाग के बीच उलझी होने का आरोप लगाते हुए फूलबाग क्षेत्र के सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे।
प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग बंदरों का मुखौटा लगाकर बंदरों जैसी हरकतें करते नजर आए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बंदरों के आतंक से आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बंदरों ने उन्हें भी ऐसी हरकतें करना सिखा दिया है, इसलिए वे इसी अंदाज में अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से जल्द निजात दिलाने की मांग की।
हैशटैग:
#Meerut #MeerutNews #MonkeyTerror #BandarKaAatank #MeerutCity #FoolBagh #Collectorate #NagarNigam #ForestDepartment #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #HindiNews