गुरुग्राम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
गुरुग्राम के सेक्टर-10 पुलिस थाने में एडवोकेट प्रवीन अग्रवाल की शिकायत पर नवीन गोयल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। प्रवीन अग्रवाल का आरोप था कि नवीन गोयल ने उन्हें पिटवाया है।
इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल की और रिपोर्ट व उपलब्ध तथ्यों की जांच की।
अब सेक्टर-10 थाना पुलिस की जांच पड़ताल पूरी हो गई है और नवीन गोयल को इस मामले में क्लीन चिट दे दी गई है।
पुलिस जांच के मुताबिक नवीन गोयल के खिलाफ लगाए गए आरोप साबित नहीं हुए और इस मामले में उनकी कोई भूमिका सामने नहीं आई।
यानी, एडवोकेट परवीन अग्रवाल द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में नवीन गोयल को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है।
ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमें फॉलो करें—Time Khaber Now News। ##