आवास सूची से नाम कटने पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने आवास सहायक का पुतला फूंका
घोरदौड़ चौक पर प्रदर्शन, पात्र गरीबों को योजना से वंचित करने का आरोप।
बनमा ईटहरी:- प्रधानमंत्री आवास योजना की नई सूची में नाम नहीं आने से नाराज महिलाओं का गुस्सा रविवार को घोरदौड़ चौक पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिला लाभुकों ने पंचायत आवास सहायक समेत आवास कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और आवास सहायक लिपी कुमारी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सर्वेक्षण में शामिल होने और सभी मापदंड पूरे करने के बावजूद गरीब परिवारों के नाम सूची से हटा दिए गए, जिससे वे योजना के लाभ से वंचित हो गए हैं। सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने सूची तैयार करने की प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने और छूटे हुए सभी पात्र परिवारों का नाम पुनः जोड़ने की मांग की।