देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हाल ही में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने एक बड़ा बयान देते हुए संकेत दिए हैं कि राज्य में विधानसभा चुनाव तय समय से पहले कराए जा सकते हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 20 फरवरी से पहले संपन्न करा लिए जाएंगे। 2027 में होने वाले इन चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में इस बयान के बाद से चर्चाएं तेज हो गई हैं और सभी दल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #viralvideoreels