कांग्रेस विधायक काजी नुजामुद्दीन को SIR का नोटिस, क्या कट जाएगा वोट...?
कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन को SIR के तहत नोटिस मिला है। नोटिस में कहा गया है कि मतदाता और उसके माता-पिता की उम्र में 15 साल से कम का अंतर है। काजी निजामुद्दीन का कहना है कि वर्ष 2003 की चुनाव आयोग की मतदाता सूची में उनके पिता की उम्र 63 वर्ष, माता की 50 वर्ष और उनकी उम्र 27 वर्ष दर्ज है। उनका दावा है कि ये सभी विवरण चुनाव आयोग के आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर नोटिस किस आधार पर और किस दस्तावेज के आधार पर जारी किया गया? उनका कहना है कि यदि नोटिस सॉफ्टवेयर के आधार पर जारी हुआ है तो सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठता है और यदि फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद नोटिस दिया गया है तो सत्यापन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।
#SIR #KaziNizamuddin #ElectionCommission #VoterList #VoterVerification #pahadsamachar #ElectionCommissionOfIndia #काजी_निजामुद्दीन #चुनावआयोग #मतदाता #SIR2026
Dehradun, Dehradun | Aug 21, 2026