बिसाऊ। न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में नवरात्रि के अवसर पर डांडिया एवं गरबा नृत्य कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर गरबा और डांडिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। संगीत की धुनों पर थिरकते विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक पेश की। पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने मिलकर नवरात्रि पर्व की खुशियां साझा कीं।
#bissau #tharkiawaazajay #garbanight #schoolactivities #navratri
Churu, Churu | Oct 16, 2026