नगर परिषद बांका की ओर से बुधवार की शाम 4 बजे शहर में अतिक्रमण, सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल तथा बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित हो रहे प्रतिष्ठानों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने शिवाजी चौक से अलीगंज, विजयनगर चौक होते हुए गांधी चौक तक विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की जांच की।