#गुना - श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में गुना जिले में "श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा" का शुभारंभ शुक्रवार को शुभविदाई गार्डन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम से किया गया। अभियान के अंतर्गत 21 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक जिले में निर्धारित मार्गों पर कलश रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से समरसता, सामाजिक सद्भाव और संत गुरु रविदास जी के संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं कलश पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक चांचौड़ा श्रीमती प्रियंका पेंची, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिकरवार,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविंद्र धाकड़, नपा उपाध्यक्ष श्री धरम सोनी, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र सिंह सालूजा, सांसद प्रतिनिधि श्री हरिसिंह, यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ श्री रविदास मंदिर, श्रीराम कॉलोनी, गुना से हुआ। यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए जय स्तंभ चौराहा एवं हनुमान चौराहा से गुजरकर शुभविदाई गार्डन पहुंची, जहां जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान के अंतर्गत समरसता रथ को निर्धारित मार्ग के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। आगामी दिनों में यह यात्रा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार भ्रमण करेगी, जिसमें संत समाज एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। अभियान का उद्देश्य समाज में समरसता, समानता, बंधुत्व और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में संत गुरु रविदास जी के जीवन, उनके समता, बंधुत्व एवं सामाजिक सद्भाव के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए समाज में आपसी सौहार्द और समानता की भावना को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
72 views | Guna, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026