अब मोकामा के नए रेल ब्रिज पर ट्रेन दौड़ने का इंतजार लगभग खत्म!
मोकामा में गंगा नदी पर ऐतिहासिक राजेंद्र सेतु के समानांतर बने नए डबल लाइन रेल ब्रिज पर एनआई का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। रेलवे की टीमें रात-दिन इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में जुटी हैं।
एनआई और रेल नेटवर्क से कनेक्टिविटी का काम पूरा होने के बाद इसी सप्ताह इस नए मेगा रेल ब्रिज से ट्रेनों का परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। नए दोहरी रेल लाइन वाले पुल के चालू होने से मोकामा–बरौनी रेलखंड की क्षमता बढ़ेगी और पुराने राजेंद्र सेतु पर निर्भरता काफी कम होगी।
वहीं, इस मेगा रेल ब्रिज के औपचारिक उद्घाटन को लेकर भी तैयारियों और संभावनाओं की चर्चा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसके उद्घाटन की संभावना बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा का अभी इंतजार है।
फिलहाल देखिए, उद्घाटन से ठीक पहले तेजी से चल रहे एनआई कार्य की ये तस्वीरें।
Bihar, India | Oct 3, 2026