उज्जैन शहर: पेड़ पर मचान, 23 घंटे साधना! ‘टाइगर बाबा’ की तपस्या ने उज्जैन में मचाई हलचल
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच साधु-संतों की साधना भी अपने अलग-अलग रूप में नजर आने लगी है। नरसिंह घाट के पास एक पीपल के पेड़ पर मचान बनाकर चातुर्मास की साधना कर रहे नागा साधु गणेशानंद सरस्वती महाराज इन दिनों श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। भक्त उन्हें ‘टाइगर बाबा’ के नाम से जानते हैं। खास बात यह है कि बाबा जमीन पर नहीं, बल्कि पेड़