बक्सर: बक्सर स्टेशन पर सघन जांच अभियान में लावारिस बैगों से 22 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
Buxar, Buxar | Aug 13, 2026 आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा बक्सर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान बुधवार को बक्सर स्टेशन पर लावारिस हालत में पड़े चार बैगों से 22 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद होने से हड़कंप मच गया। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार ने जानकारी दी।