कालपी: कालपी में नगरपालिका ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, 30 मीटर लंबे तिरंगे और राष्ट्रभक्ति के गीतों के साथ यात्रा का आयोजन
Kalpi, Jalaun | Aug 14, 2026 कालपी में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व शुक्रवार दोपहर 1 बजे नगरपालिका अध्यक्ष अरविन्द यादव के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगरपालिका परिसर से शुरू हुई यात्रा खोया मंडी, स्टेशन रोड, दुर्गा मंदिर और मुन्ना फुल पावर चौराहा होते हुए नगरपालिका चौराहे पर समाप्त हुई। करीब 30 मीटर लंबे तिरंगे और राष्ट्रभक्ति के गीतों के साथ यात्रा निकाली गई है।