Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
sunny.bahrani01
1
इंदौर: चंदन नगर क्षेत्र में शराबबंदी के दिन अवैध शराब बेचते हुए 3 आरोपी गिरफ्तार
Indore, Indore
| Aug 16, 2026
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सत्या,रईस और रदीप को गिरफ्तार किया वही पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 61 पाव देसी मदिरा जप्त की है। जप्त की गई शराब की कुल कीमत लगभग 5540/- रुपये आंकी गई है।पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हे
#crime
#national
MORE NEWS
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इंदौर देश का पहला वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण कर। यहाँ बने 14-डी व 360 डोम थियेटर और डिजिटल जंगल सफारी का लुत्फ लिया। #VirtualZoo #14DCinema #DigitalJungleSafari #JansamparkMP #indore #इंदौर CM Madhya Pradesh PRO Jansampark Indore Jansampark Madhya Pradesh
Indore, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026
*स्वतंत्रता दिवस पर तीन रक्तदान शिविरों में 466 यूनिट रक्तदान* इंदौर, 16 अगस्त 2026 इंदौर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा तीन स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में नागरिकों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 466 यूनिट रक्तदान किया। बड़ा सराफा स्थित ब्राह्मण स्वर्णकार धर्मशाला में देवी अहिल्या बंगाली स्वर्ण शिल्पी सेवा समिति इंदौर द्वारा आयोजित शिविर में 368 यूनिट, यशवंत क्लब इंदौर में राउंड टेबल 242 द्वारा आयोजित शिविर में 75 यूनिट तथा निपानिया स्थित स्काई लग्जरिया में एमराल्ड हाइट्स एलुमनी एसोसिएशन द्वारा आयोजित शिविर में 23 यूनिट रक्तदान किया गया। उक्त तीनों शिविरों में रक्त संग्रहण की व्यवस्था स्टेट ऑफ आर्ट मॉडल ब्लड सेंटर, डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज एवं एम.वाय. हॉस्पिटल इंदौर की टीम द्वारा की गई। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं तथा शिविर आयोजक संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। #JansamparkMP #indore #इंदौर #BloodDonation Jansampark Madhya Pradesh
Indore, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सात वर्ष की उम्र में तीसरी बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले अनघ चित्तौड़ा का किया स्वागत* इंदौर 16 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सात वर्ष की आयु में तीसरी बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले इंदौर के बाल प्रतिभावान अनघ चित्तौड़ा का स्वागत कर उनकी उपलब्धि की सराहना की। अनघ ने 10 मिनट 48 सेकंड में 50 मंत्र एवं श्लोक बोलकर यह रिकॉर्ड बनाया है, जिसे वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने प्रमाणित किया है। अनघ ने इससे पहले 3 वर्ष 11 माह की आयु में संख्याओं की तुलना और 4 वर्ष 9 दिन की आयु में 50 मसालों की पहचान कर दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए थे। अनघ होम स्कूलिंग हैं और उनकी उपलब्धियों के पीछे उनकी मां श्रद्धा चित्तौड़ा की साधना, अनुशासन एवं अथक मेहनत तथा पिता प्रणय चित्तौड़ा का निरंतर प्रोत्साहन रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनघ को भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा और श्रेष्ठ संस्कारों का प्रेरणादायी उदाहरण बताया। --- #JansamparkMP #indore #इंदौर #WorldRecord CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
Indore, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में काफिला रूकवाकर कावड़ यात्री से मिले* इंदौर, 16 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में श्रावण मास की धार्मिक यात्रा पर कावड़ यात्री को जाता देख अपना काफिला रुकवा कर कावड़ यात्री से उनकी कावड़ लेकर अपने कंधे पर उठाकर चलें। साथ ही उन्होंने इंदौर के कावड़ यात्री श्री बाबू पटेल से चर्चा की। श्री बाबू पटेल ने बताया कि वे वर्षों से कावड़ यात्रा कर रहें है। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रशंसा करते हुए श्रावण मास की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री रविवार को इंदौर प्रवास पर रहें। इस दौरान उन्होंने इंदौर में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। #JansamparkMP #indore #इंदौर #Shravan CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Indore
Indore, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026
*पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य स्मृति में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी 60 करोड़ रूपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों की सौगात* ---- *पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में ‘अटल पथ’ इंदौरवासियों को किया समर्पित* ---- *स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के लिए रहा है समर्पित- मुख्यमंत्री डॉ. यादव* ---- *अटल जी के आदर्शों और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव* इंदौर, 16 अगस्त 2026 पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में बड़ी सौगात देते हुए 60 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन किया है। उन्होंने मुख्य रूप से अन्नपूर्णा रोड से रिंग रोड को जोड़ने वाले 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नवनिर्मित मार्ग ‘अटल पथ’ का लोकार्पण कर इसे आमजन को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने टिगरिया बादशाह मेन रोड से कुशवाह नगर होते हुए उज्जैन नाका-बाणगंगा तक बनने वाले लिंक रोड सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री अटल जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर स्वच्छता, सेवा और सुशासन का सिरमौर है। इंदौर से मध्यप्रदेश में नई तकनीक और नवाचार की गंगा बह रही है। आज फिर यहां एक नया नवाचार देखने को मिला है। उन्होंने चिड़ियाघर में विकसित किए जा रहे आकर्षक नवाचारों के लिए सभी संबंधितों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा, लेकिन सरकार की हिस्सेदारी के साथ निजी सहभागिता से ऐसे नवाचारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी का इंदौर से गहरा संबंध रहा है। वे उत्कृष्ट राजनेता, लेखक, कवि और कुशल वक्ता होने के साथ लोकतंत्र की गरिमा को स्थापित करने वाले अजातशत्रु राजनेता थे। उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका को गरिमा के साथ निभाने का आदर्श प्रस्तुत किया। उनके जीवन से आज के राजनेताओं को सीखना चाहिए कि नेता प्रतिपक्ष की भूमिका, उसका आचरण और व्यवहार कैसा होना चाहिए। *अटल जी के नाम पर विकास कार्यों की सौगात* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अटल जी के नाम पर अटल पथ का लोकार्पण करते हुए उन्हें विशेष प्रसन्नता हो रही है। इंदौर में इच्छाशक्ति और जनभागीदारी से किए जा रहे विकास कार्य शहर को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने अटल जी की प्रतिमा सहित लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से सात विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सुशासन और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने बताया कि लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से टिगरिया बादशाह मुख्य मार्ग से कुशवाह नगर होते हुए उज्जैन नाका तक बनने वाली सड़क भविष्य में सिंहस्थ के दौरान भी अत्यंत उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि इंदौर और उज्जैन में होने वाले विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए आने-जाने के सभी प्रमुख मार्गों का सुदृढ़ीकरण आवश्यक है। इसी क्रम में फूटी कोठी चौराहे से संत श्री सेवालाल ब्रिज के सर्विस रोड का भी लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से भूमिपूजन किया गया है। *अटल जी के सपनों को साकार कर रही सरकार* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अटल जी ने अपने शासनकाल में भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत नींव रखी। परमाणु शक्ति संपन्न भारत, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी अनेक योजनाएं उनके दूरदर्शी नेतृत्व की देन हैं। उन्होंने नदी जोड़ो अभियान का सपना भी देखा था, जिसे अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा तथा पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजनाओं के माध्यम से मध्यप्रदेश और राजस्थान के बड़े क्षेत्र को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा के पानी ने मालवा-निमाड़ और इंदौर क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। अटल जी की उपस्थिति में इंदौर में नर्मदा जल आने का उत्सव मनाया गया था। आज नर्मदा का पानी पेयजल, सिंचाई और औद्योगिक गतिविधियों के लिए क्षेत्र के विकास का आधार बन चुका है। *इंदौर को मिल रही आधुनिक कनेक्टिविटी की सौगात* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर महानगर के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के साथ भोपाल मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र और अब जबलपुर तथा ग्वालियर को भी आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। इंदौर को अंतरराष्ट्रीय विमानतल का दर्जा मिलने से वैश्विक कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। अबूधाबी के लिए नियमित उड़ानों के साथ आने वाले समय में अन्य अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इंदौर-उज्जैन मार्ग के सुदृढ़ीकरण, इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना और दिल्ली मार्ग से इंदौर की सीधी रेल कनेक्टिविटी जैसी परियोजनाएं आने वाले समय में शहर की आर्थिक गतिविधियों को नई गति देंगी। इंदौर-पीथमपुर आर्थिक कॉरिडोर सहित विभिन्न परियोजनाओं से रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। *ओंकारेश्वर-महाकाल दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर से ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होना धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ स्थानीय परिवहन और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह मालवा के आतिथ्य और पर्यटन विकास की नई पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में लगभग 2700 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। धार्मिक पर्यटन के साथ अधोसंरचना के विकास से इंदौर और आसपास के क्षेत्रों को नई आर्थिक संभावनाएं मिलेंगी। *वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे आयोजनों का उल्लेख करते हुए कहा कि वंदे मातरम् भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। हजारों क्रांतिकारियों ने वंदे मातरम् का उद्घोष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान तथा उनकी गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ मर्यादा और राष्ट्र के प्रति सम्मान भी आवश्यक है। हमें अपने राष्ट्रीय प्रतीकों और देश की गौरवशाली परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंदौर में विकास का सिलसिला लगातार जारी रहेगा और अटल जी के सुशासन, विकास तथा राष्ट्र निर्माण के सपनों को साकार करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम में जागो सन्यासी जागो पुस्तिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम के दौरान लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री जी को राखी भी बाँधी। *खुली जीप में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री, पुष्प वर्षा कर नागरिकों ने जताया आभार* अटल पथ पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव खुली जीप में सवार होकर जनता का अभिवादन करते हुए मुख्य मंच तक पहुंचे। मार्ग के दोनों ओर खड़े होकर तथा घरों से बड़ी संख्या में मौजूद क्षेत्रीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री जी का आत्मीय स्वागत किया। सड़क निर्माण की सौगात मिलने पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा के माध्यम से मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया और खुशी जाहिर की। पूरे मार्ग में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। *अटल जी का मार्गदर्शन और उनकी विचारधारा सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी : मंत्री श्री विजयवर्गीय* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अटल पथ का निर्माण और उसका भूमि पूजन करना गौरव की बात है। अटल पथ पर चलना तो आसान है, लेकिन अटल जी के बताए मार्ग पर चलना बहुत कठिन है। अटल जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित, सिद्धांतों और मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने अटल जी से जुड़ा प्रसंग सुनाते हुए कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व में अद्भुत हाजिरजवाबी, विशाल हृदय और सहजता थी। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें अटल जी के साथ गुजरात और उत्तर प्रदेश में प्रवास करने का अवसर मिला। अटल जी कार्यकर्ताओं की चिंता करने वाले, सहज, सरल और मस्तमौला व्यक्तित्व के धनी थे। विपक्ष के नेता भी उनके व्यक्तित्व और विचारों का सम्मान करते थे। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि अटल जी की प्रतिमा और उनके नाम पर निर्मित अटल पथ आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि चंदन नगर से संबंधित समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। मुख्यमंत्री जी के सुझाव के आधार पर अधिकारियों के साथ चर्चा कर 15 दिन के भीतर चंदन नगर की समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। *अटल जी का इंदौर से विशेष और आत्मीय नाता रहा है: महापौर श्री भार्गव* महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर की यह भूमि विश्वगुरु बनाने वाली भूमि है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि अटल जी के विचारों और भावनाओं से प्रेरणा लेकर मध्यप्रदेश और देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अटल जी की पुण्यतिथि पर आज दशहरा मैदान स्थित उद्यान में उनकी प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प लिया गया है। आगामी 25 दिसंबर को अटल जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों प्रतिमा का लोकार्पण कराने का प्रयास किया जाएगा। यह इंदौरवासियों की ओर से अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महापौर श्री भार्गव ने कहा कि अटल जी का इंदौर से विशेष और आत्मीय नाता रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय तथा जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ ने कहा कि स्व. श्री अटल जी की पुण्य तिथि पर विकास कार्यों की सौगात मिलना शहरवासियों के लिए गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में तेजी से चहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि अटल पथ का निर्माण अनेक विशेषताओं से भरा हुआ है। यह विकास का बेहतर उदाहरण भी है। *विभिन्न सुविधाओं और विशेषताओं से युक्त है अटल पथ* इंदौर में ‘अटल पथ’ के लोकार्पण से पश्चिमी इंदौर के सुदामा नगर, विश्वकर्मा नगर, अन्नपूर्णा रोड एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। यह मार्ग क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने के साथ ही प्रमुख मार्गों पर यातायात के दबाव को कम करने में भी सहायक होगा। नगर निगम द्वारा 16 करोड़ रुपये से अधिक लागत से विकसित इस मार्ग पर सड़क निर्माण के साथ सर्विस रोड, फुटपाथ, स्टॉर्म वॉटर लाइन, ग्रीन बेल्ट एवं प्रकाश व्यवस्था सहित आवश्यक नागरिक सुविधाओं का विकास किया गया है। वर्षों से यहां निवासरत परिवारों के व्यवस्थित पुनर्वास के बाद मार्ग का विकास संभव हुआ। *कुशवाह नगर से बाणगंगा-उज्जैन नाका तक के लिंक रोड़ सहित अन्य कार्यों का भूमिपूजन* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कार्यक्रम के दौरान टिगरिया बादशाह मेन रोड से कुशवाह नगर होते हुए उज्जैन नाका-बाणगंगा तक बनने वाले लिंक रोड का भूमि पूजन किया। लगभग 18.09 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 1.38 किलोमीटर लंबा और 18 मीटर चौड़ा मार्ग क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा। *सुपर कॉरिडोर से उज्जैन रोड तक बनेगा सुगम मार्ग* इस लिंक रोड के निर्माण से सुपर कॉरिडोर, पालाखेड़ी, बड़ा बांगड़दा होते हुए सीधे उज्जैन रोड और बाणगंगा तक आवागमन का नया मार्ग उपलब्ध होगा। सड़क पर सीमेंट कांक्रीट निर्माण के साथ सीवर चैंबर, सीवर एवं वाटर लाइन, फुटपाथ तथा इलेक्ट्रिक लाइन शिफ्टिंग के कार्य भी किए जाएंगे। *सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा* नवीन मार्ग बनने से सिंहस्थ के दौरान उज्जैन आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा आसपास की प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगा। साथ ही क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दौरान अन्य विकास कार्यों का भी भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें मुख्य रूप से जोन क्रमांक-14 के वार्ड क्रमांक 85 में सिरपुर तालाब, अहिल्या उद्यान से सिरपुर तालाब वॉच टावर गेट नम्बर 2 तक सड़क निर्माण, संत श्री सेवालाल जी महाराज ब्रिज सर्विस रोड़ के विकास कार्य का भूमिपूजन शामिल है। उन्होंने संत श्री सेवालाल जी महाराज ब्रिज सर्विस रोड़ का नामकरण स्व. श्री वासुदेव चिताम्बरे के नाम पर करने की घोषणा भी की। साथ ही उन्होंने गाँधी नगर मुख्य मार्ग के विकास कार्य का भूमिपूजन भी किया। *यह भी थे मौजूद* कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, श्री मधु वर्मा, श्री गोलू शुक्ला, श्री रमेश मेंदोला, संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, श्री सुमित मिश्रा, श्री श्रवण चावड़ा, श्री मेघराज जैन, श्री बाबू सिंह रघुवंशी, श्री सावन सोनकर, श्री गौरव रणदिवे, श्री प्रताप करोसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। ---- #JansamparkMP #indore #इंदौर #AtalBihariVajpayee CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
Indore, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026