देवास। मेंडकीचक ग्राम के वार्ड नंबर 13 में सुपर कॉरिडोर के पास किसान विष्णु भाई प्रकाश के खेत में नीलगाय के तीन बच्चे मिले। बताया जा रहा है कि इनमें से दो बच्चों को कुत्ते उठा ले गए, जबकि तीसरे बच्चे पर भी कुत्तों ने हमला कर दिया।
कुत्तों के हमले में नीलगाय के बच्चे के पैर में चोट आई और शरीर पर भी घाव हो गए। किसान ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चे को कुत्तों से बचाकर सुरक्षित किया। इसके बाद संस्था युवा राधे से संपर्क किया गया, जिन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल नीलगाय के बच्चे को सुरक्षित अपने सुपुर्द ले लिया। घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षा और आवारा कुत्तों से उनके सामने खड़े खतरे को भी उजागर किया है।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews