देवास। नवरात्रि पर्व को लेकर देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने शहरवासियों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान देवास में बड़ी संख्या में बाहर से श्रद्धालु और दर्शनार्थी मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी के दर्शन के लिए आते हैं। प्रशासन अपने स्तर पर श्रद्धालुओं की व्यवस्था और सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी करता है, लेकिन देवास के नागरिकों का सहयोग भी उतना ही जरूरी है।
विधायक ने कहा कि देवासवासियों को बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत अतिथि की तरह करना चाहिए और उनकी सुविधा, व्यवस्था और सुरक्षा में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि देवास के प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है कि नवरात्रि के दौरान शहर आने वाले मेहमान यहां से एक अच्छा अनुभव लेकर जाएं।
फ्लैग्स, बैनर और होर्डिंग्स को लेकर भी विधायक ने शहरवासियों से अपील की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के नौ दिनों में ऐसी व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जाए, जिसमें मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी को सबसे अधिक सम्मान मिले। फ्लैग्स और अन्य प्रचार सामग्री में नेताओं या उनके परिवारजनों के फोटो छोटे रखे जाएं, जबकि दोनों माताओं के चित्र प्रमुख और बड़े हों। उन्होंने कहा कि कम से कम नवरात्रि के इन नौ दिनों में हम इस परंपरा का पालन करें कि सबसे बड़ा सम्मान हमारी आराध्य माताओं को मिले।
वहीं नवरात्रि के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर को लेकर विधायक गायत्री राजे पवार ने बताया कि उन्होंने प्रशासनिक बैठक में इसका प्रस्ताव रखा था और एसपी के माध्यम से प्रस्ताव आगे भी भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव भोपाल जाता है और वहां से स्वीकृति के बाद वापस आता है। प्रशासन से पूरी कोशिश करने का आग्रह किया गया है कि गार्ड ऑफ ऑनर का प्रस्ताव स्वीकृत होकर देवास आए।
विधायक ने कहा कि अंतिम निर्णय प्रशासनिक स्तर पर होगा और “जैसे मां की इच्छा होगी, वैसा ही स्वीकृत होगा।”
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews