Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाए, मतदान ज़रूर करे, आपका वोट... - Katni Nagar News
arpitkumarpoddar33
No video available
11
1
लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाए, मतदान ज़रूर करे, आपका वोट देश का भविष्य तय करेगा। मैं सभी मतदाताओं से और विशेषकर युवाओं से निवेदन करता हूँ कि वह प्रदेश के विकास, शान्ति और उन्नति के लिए भारी संख्या में मतदान करे।
16k views |
Katni Nagar, Katni
| Apr 26, 2024
MORE NEWS
नवांकुर सखियों ने हरियाली और तिरंगा यात्रा निकालकर दिया पर्यावरण संरक्षण व राष्ट्रभक्ति का संदेश 101 नवांकुर सखियों को पौधे एवं मुनगा बीज वितरित, पौधों की देखभाल का दिलाया संकल्प कटनी (18 अगस्त) - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बहोरीबंद के सेक्टर बचैया अंतर्गत ग्राम पिपरिया (पोंडी) में बड़खेरा जनचेतना समाज सेवी समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पिपरिया (पोंडी) के संयुक्त तत्वावधान में नवांकुर सखी हरियाली एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर सखियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक समन्वयक अरविन्द शाह ने कहा कि हरियाली केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने नवांकुर सखियों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़खेरा जनचेतना समाज सेवी समिति द्वारा लगभग 101 नवांकुर सखियों को एक-एक पौधा एवं मुनगा के बीज वितरित किए गए। संस्था सचिव एवं सेक्टर प्रभारी सरजू प्रसाद श्रीवास ने नवांकुर सखियों को पौधों को सुरक्षित स्थान पर रोपित कर उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में दुर्गेश यादव ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की जानकारी देते हुए पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया। परामर्शदाता अवधेश बैरागी ने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए नवांकुर सखियों को इसके उद्देश्य एवं उपयोगिता से अवगत कराया। कार्यक्रम के बाद नवांकुर सखियों ने सिर पर कलश, हाथों में पौधे और तिरंगा लेकर ढोल-बाजे के साथ हरियाली एवं तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान “हर घर तिरंगा” अभियान का संदेश भी दिया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। ब्लॉक समन्वयक अरविन्द शाह ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। “हर घर तिरंगा” अभियान के माध्यम से राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता अवधेश बैरागी ने किया। अंत में ब्लॉक समन्वयक अरविन्द शाह ने उपस्थित अतिथियों, नवांकुर सखियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बसंत जायसवाल, रविन्द्रनाथ झारिया, परामर्शदाता विनोद सिंह, अवधेश बैरागी, समिति सदस्य मुकेश रैदास, अरविन्द कुमार, अनारी लाल, सुरेंद्र, सोने लाल, शिवम दीवान, रघुवीर, राजकुमारी, सोमवती, निशा, बंदना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #drmohanoffice51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Aug 18, 2026
🔳शासकीय तिलक महाविद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी आयोजित 🔳कटनी - शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में मंगलवार को पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र सिंह रहे। प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र सिंह ने ‘अपना भोजन खुद उगाएं’, ‘Grow Your Own Food’ तथा ‘Organic Terrace Farming’ (छत पर जैविक खेती) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने जैविक खेती के महत्व, घर पर पौधों की उचित देखभाल तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि वर्तमान समय में बाजार में उपलब्ध अनेक सब्जियों के उत्पादन में पेस्टिसाइड, इंसेक्टिसाइड एवं अन्य रासायनिक पदार्थों के अत्यधिक उपयोग से मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को घर की छत, बालकनी अथवा उपलब्ध छोटे स्थान में जैविक तरीके से सब्जियां एवं अन्य उपयोगी पौधे उगाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सिंह ने फसल चक्र अपनाने पर भी जोर देते हुए बताया कि विभिन्न फसलों को क्रमवार एवं वैज्ञानिक तरीके से उगाने से मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने तथा पौधों में रोग संक्रमण की संभावना को कम करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि टेरेस फार्मिंग के माध्यम से जैविक उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की दिशा में प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की इको क्लब प्रभारी प्रोफेसर ज्योत्सना आठ्या, परीक्षा नोडल प्रभारी डॉ. माधुरी गर्ग, एनएसएस जिला संगठक डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह, डॉ. सूची सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. अनिल गौतम एवं डॉ. शिवनंदन पटेल, जबलपुर से डॉक्टर समीर चौधरी सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. जयप्रकाश अवस्थी ने किया। संगोष्ठी के अंत में प्रोफेसर ज्योत्सना आठ्या ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी रुचि कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि रही। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #drmohanoffice51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Aug 18, 2026
ग्राम पंचायत कुआं स्थित शेषनाग धाम में नाग पंचमी पर गूंजे जयकारे, भव्य आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Katni Nagar, Katni | Aug 17, 2026
बनवार के बुंदेली कलाकार रामेश्वर प्रसाद शुक्ला
Katni Nagar, Katni | Aug 17, 2026
दर्शन दे दो एक बार देवी गीत
Katni Nagar, Katni | Aug 17, 2026
1