आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, 2027 चुनाव को लेकर ग्रामवासियों से मांगा समर्थन
मिल्कीपुर। अमानीगंज विकासखंड के पूरा उर्फ सुमेरपुर गांव में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद किया और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपने पक्ष में समर्थन मांगा। बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों और नेताओं ने गोरखनाथ बाबा को दोबारा विधायक बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने कहा कि “मिल्कीपुर हासिल होने तक रथ नहीं रुकेगा।” उन्होंने अपने संबोधन के दौरान शायरी के अंदाज में कहा, “जहर पी लूंगा और मर जाऊंगा, इसी मिल्कीपुर के लिए।” उनके इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों ने उत्साह जताया।
गोरखनाथ बाबा ने अपने भाषण में एक बार फिर अपनी कुंडली का जिक्र करते हुए कहा कि जिन लोगों को वह चाहते हैं, उनके लिए वह कुछ भी करने को तैयार हैं। उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें समर्थन देने की अपील की।
#reelsviralシ #reelsviral #reelsfbシ #viralreels #viralreelsシ #viralreelschallenge #election #ayodhya Awadh News24 MYogiAdityanath Gorakhnath Baba