हर घर तिरंगा अभियान के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य तिरंगा रैली
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद एवं नवांकुर संस्था कचनारिया द्वारा ग्राम पंचायत मुंडला खुर्द एवं ग्राम कचनारिया में ट्रैक्टर के माध्यम से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। इस अवसर पर सभी ने तिरंगे के सम्मान एवं राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा गौरव को बनाए रखने का संदेश दिया। ब्लॉक समन्वयक श्री प्रदीप सिंह सेंगर ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे।
तिरंगा रैली के दौरान ग्रामवासियों में देशभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम की भावना देखने को मिली। ग्रामीणों एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक रैली में सहभागिता की। इस दौरान भारत माता के जयघोष एवं देशभक्ति के नारों से गांव का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
36 views | Sehore, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026