संतकबीरनगर के क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण किया। परिसर, बैरक, मेस, शस्त्रागार सहित सभी स्थानों की सफाई, अनुशासन और व्यवस्थाओं की जांच की गई। पुलिसकर्मियों की सुविधाओं और समस्याओं का भी जायजा लिया गया।