अररिया, 15 अगस्त 2026
जिलाधिकारी ने समाहरणालय में फहराया तिरंगा, मदर टेरेसा कॉलोनी के ध्वजारोहण में हुए शामिल
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन ने समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अररिया जितेन्द्र कुमार एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
समाहरणालय परिसर में ध्वजारोहण के उपरांत जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और समर्पण की याद दिलाता है। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।
इसके बाद जिला पदाधिकारी ने हड़िया पंचायत के मदर टेरेसा कॉलोनी, वार्ड संख्या-12 स्थित महादलित टोला में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। समारोह में स्थानीय बुजुर्ग गरभू ऋषिदेव द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
जिला पदाधिकारी ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस क्रम में उन्होंने बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
जिला प्रशासन अररिया
Information & Public Relations Department, Government of Bihar