पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री डिंपी गर्ग ने आज हाजीपुर स्थित मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में रेल नेटवर्क के विस्तार, यात्री सुविधाओं में हो रही बढ़ोतरी और चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।
महाप्रबंधक ने आगामी त्योहारी सीजन, विशेषकर छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को लेकर रेलवे की विशेष तैयारियों के बारे में भी बताया।
Bihar, India | Sep 21, 2026