बारुन: टेंगरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद संतोष साव के स्मारक पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि
बारुण प्रखंड के टेंगरा पंचायत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।