Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
No video available

सोनुआ: 14 जून को सोनुआ आयेंगे रेल राज्य मंत्री राव साहेब पाटिल दानवे, भाजपाइयों ने की तैयारी बैठक

MORE NEWS

झाड़गांव पुलिया के ऊपर से बह रहा पानी; बसों का परिचालन बाधित

झाड़गांव पुलिया के ऊपर से बह रहा पानी; बसों का परिचालन बाधित

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Aug 18, 2026

पवित्र सावन की तीसरी सोमवारी पर महादेवशाल मंदिर पहुंचे उपायुक्त श्री मनीष कुमार

पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने पवित्र सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर लगभग 2 बजे सपरिवार गोईलकेरा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध महादेवशाल मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान के साथ पूजन एवं जलार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए भगवान महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। महादेवशाल मंदिर पहुंचने पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने परिवार के साथ श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा निर्धारित पूजा-विधि के अनुरूप जलार्पण किया। सावन की सोमवारी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था एवं भक्ति का माहौल बना रहा। उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए मंदिर में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित दर्शन-पूजन व्यवस्था के महत्व पर भी जोर दिया।

पूजन-अर्चना के उपरांत उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने महादेवशाल मंदिर परिसर में संधारित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, मंदिर परिसर की स्वच्छता, पेयजल, आवागमन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं मंदिर समिति के सदस्यों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इस दिशा में आवश्यक समन्वय बनाए रखने पर बल दिया।

महादेवशाल मंदिर पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था के केंद्रों में से एक है, जहां सावन माह में विशेष रूप से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन एवं जलार्पण के लिए पहुंचते हैं। सावन की सोमवारी को मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने को देखते हुए प्रशासन एवं मंदिर समिति द्वारा व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उपायुक्त के निरीक्षण के दौरान गोपनीय प्रभारी श्री कुमार हर्ष, गोईलकेरा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री विवेक कुमार, थाना प्रभारी श्री विक्रांत मुंडा सहित मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी साझा की। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित दर्शन-पूजन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों तथा मंदिर समिति के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

पवित्र सावन की तीसरी सोमवारी पर महादेवशाल मंदिर पहुंचे उपायुक्त श्री मनीष कुमार पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने पवित्र सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर लगभग 2 बजे सपरिवार गोईलकेरा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध महादेवशाल मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान के साथ पूजन एवं जलार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए भगवान महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। महादेवशाल मंदिर पहुंचने पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने परिवार के साथ श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा निर्धारित पूजा-विधि के अनुरूप जलार्पण किया। सावन की सोमवारी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था एवं भक्ति का माहौल बना रहा। उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए मंदिर में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित दर्शन-पूजन व्यवस्था के महत्व पर भी जोर दिया। पूजन-अर्चना के उपरांत उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने महादेवशाल मंदिर परिसर में संधारित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, मंदिर परिसर की स्वच्छता, पेयजल, आवागमन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं मंदिर समिति के सदस्यों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इस दिशा में आवश्यक समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। महादेवशाल मंदिर पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था के केंद्रों में से एक है, जहां सावन माह में विशेष रूप से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन एवं जलार्पण के लिए पहुंचते हैं। सावन की सोमवारी को मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने को देखते हुए प्रशासन एवं मंदिर समिति द्वारा व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उपायुक्त के निरीक्षण के दौरान गोपनीय प्रभारी श्री कुमार हर्ष, गोईलकेरा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री विवेक कुमार, थाना प्रभारी श्री विक्रांत मुंडा सहित मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी साझा की। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित दर्शन-पूजन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों तथा मंदिर समिति के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Aug 17, 2026

भाजपा के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक ने सोनुआ में जिलाध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक

भाजपा के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई और पूर्व विधायक शशिभूषण सामड गोईलकेरा क्षेत्र में स्थित बाबा महादेवसाल मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद सोनुआ पहुंचे। सोनुआ में दोनों नेताओं का भाजपा जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक गुरुचरण नायक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मौके पर सोनुआ प्रखंड में अध्यक्ष श्री निशांत महतो के अध्यक्षता में बैठक भी किया गया। जिसमें कार्यकताओं के साथ संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को व्यापक बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनसमस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने और संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष गोपाल कर, अर्जुन महापात्र, जिला मीडिया प्रभारी केदारनाथ नायक, अप्पू कपूर समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक ने सोनुआ में जिलाध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक भाजपा के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई और पूर्व विधायक शशिभूषण सामड गोईलकेरा क्षेत्र में स्थित बाबा महादेवसाल मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद सोनुआ पहुंचे। सोनुआ में दोनों नेताओं का भाजपा जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक गुरुचरण नायक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मौके पर सोनुआ प्रखंड में अध्यक्ष श्री निशांत महतो के अध्यक्षता में बैठक भी किया गया। जिसमें कार्यकताओं के साथ संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को व्यापक बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनसमस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने और संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष गोपाल कर, अर्जुन महापात्र, जिला मीडिया प्रभारी केदारनाथ नायक, अप्पू कपूर समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Aug 17, 2026

शनिवार को चक्रधरपुर स्थित होटल हरि इंटरनेशनल में अनुमंडल पत्रकार संघ की एक बैठक अध्यक्ष राजेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में सांगठनिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पत्रकारों की समस्याओं के मुद्दे और सांगठनिक मजबूती के लिए अनुमंडल पत्रकार संघ की त्रैमासिक बैठक की जाएगी. बैठक में दैनिक हिन्दुस्तान के पत्रकार मुकेश कुमार मुकुल की समस्याओं पर संगठन ने गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श कर कड़ा फैसला लिया. साथ ही संकल्प लिया गया कि पत्रकारों की सुरक्षा और आजादी को सर्वोपरि रखते हुए संगठन अपने पत्रकार साथियों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा. बैठक में पत्रकारों की एकजुटता के अलावा अनुमंडल पत्रकार संघ का निबंधन कराने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में पत्रकारों की दक्षता, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी आदि के लिए कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शीन अनवर ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन मज़हर शम्सी द्वारा किया गया. बैठक में सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए पत्रकारों के बीच हेलमेट वितरण करने पर योग प्रशिक्षक राजेंद्र सलूजा का संगठन द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में ऋषिकेश सिंहदेव, तारिक अनवर, रमेश कुमार सिंह, रुपेश प्रधान, मनोज सिंह, जय कुमार, शंभू कुमार शाह, राहुल हेंब्रम, नीतीश ठाकुर, सुन्दरम मोदक, जरार अहमद, रूपेश कुमार जेना, प्रवीण प्रजापति, सनत कुमार प्रधान, रूपेश कुमार विक्की, रवि शंकर महांति, बबलू मंडल, अनिल तांती, जयंत प्रमाणिक, तारिक सुल्तान, शेखर ठाकुर, अरिजीत वर्मा, साजिद हुसैन, अनिल तिवारी उपस्थित थे. Part 5

शनिवार को चक्रधरपुर स्थित होटल हरि इंटरनेशनल में अनुमंडल पत्रकार संघ की एक बैठक अध्यक्ष राजेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में सांगठनिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पत्रकारों की समस्याओं के मुद्दे और सांगठनिक मजबूती के लिए अनुमंडल पत्रकार संघ की त्रैमासिक बैठक की जाएगी. बैठक में दैनिक हिन्दुस्तान के पत्रकार मुकेश कुमार मुकुल की समस्याओं पर संगठन ने गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श कर कड़ा फैसला लिया. साथ ही संकल्प लिया गया कि पत्रकारों की सुरक्षा और आजादी को सर्वोपरि रखते हुए संगठन अपने पत्रकार साथियों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा. बैठक में पत्रकारों की एकजुटता के अलावा अनुमंडल पत्रकार संघ का निबंधन कराने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में पत्रकारों की दक्षता, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी आदि के लिए कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शीन अनवर ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन मज़हर शम्सी द्वारा किया गया. बैठक में सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए पत्रकारों के बीच हेलमेट वितरण करने पर योग प्रशिक्षक राजेंद्र सलूजा का संगठन द्वारा आभार व्यक्त किया गया। बैठक में ऋषिकेश सिंहदेव, तारिक अनवर, रमेश कुमार सिंह, रुपेश प्रधान, मनोज सिंह, जय कुमार, शंभू कुमार शाह, राहुल हेंब्रम, नीतीश ठाकुर, सुन्दरम मोदक, जरार अहमद, रूपेश कुमार जेना, प्रवीण प्रजापति, सनत कुमार प्रधान, रूपेश कुमार विक्की, रवि शंकर महांति, बबलू मंडल, अनिल तांती, जयंत प्रमाणिक, तारिक सुल्तान, शेखर ठाकुर, अरिजीत वर्मा, साजिद हुसैन, अनिल तिवारी उपस्थित थे. Part 5

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Aug 16, 2026

चाईबासा के आमला टोली स्थित रानी सती मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन, चोरी किया मंदिर का दानपेटी और रूपये बरामद।

चाईबासा के आमला टोली स्थित रानी सती मंदिर में विगत 13-14 अगस्त की रात को हुए चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले का उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस चोरी के मामले में मंदिर में लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर मनोहरपुर के हाकागुई गाँव निवासी आरोपी युवक सोमा अंगारिया उर्फ राहुल अंगारिया को गिरफ्तार कर लिया है। उसके निशानदेही पर चोरी की गई दान पेटी और दान पेटी में रखे 11 हजार 730 रुपया भी बरामद किया गया है। आरोपी युवक का अपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ चाईबासा, चक्रधरपुर, गोइलकेरा और मनोहरपुर थाना में कुल सात मामले दर्ज हैं, जिसमें अधिकांश चोरी के मामले हैं। आरोपी युवक मनोहरपुर के हाकागुई गाँव का मूल निवासी है और वर्तमान में चाईबासा के मेरी टोला में रहता है।

चाईबासा के आमला टोली स्थित रानी सती मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन, चोरी किया मंदिर का दानपेटी और रूपये बरामद। चाईबासा के आमला टोली स्थित रानी सती मंदिर में विगत 13-14 अगस्त की रात को हुए चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले का उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस चोरी के मामले में मंदिर में लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर मनोहरपुर के हाकागुई गाँव निवासी आरोपी युवक सोमा अंगारिया उर्फ राहुल अंगारिया को गिरफ्तार कर लिया है। उसके निशानदेही पर चोरी की गई दान पेटी और दान पेटी में रखे 11 हजार 730 रुपया भी बरामद किया गया है। आरोपी युवक का अपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ चाईबासा, चक्रधरपुर, गोइलकेरा और मनोहरपुर थाना में कुल सात मामले दर्ज हैं, जिसमें अधिकांश चोरी के मामले हैं। आरोपी युवक मनोहरपुर के हाकागुई गाँव का मूल निवासी है और वर्तमान में चाईबासा के मेरी टोला में रहता है।

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Aug 16, 2026