रांची : राजीव गांधी उच्च विद्यालय, के शिक्षक मधुसूदन साहू का शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘झारखंड सेवा रत्न अवार्ड-2026’ हेतु चयन किया गया है। विश्व सेवा परिषद की ओर से उन्हें चयन पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।
अवार्ड समारोह 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को दोपहर 3 बजे रांची के पुराना विधानसभा सभागार, धुर्वा में आयोजित किया जाएगा। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, विधायक, आयोग के अध्यक्ष, कुलपति, उपायुक्त, मेयर सहित कई गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।#viralvideoburmunews
मधुसूदन साहू के चयन पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए सम्मान प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
Burmu, Ranchi | Oct 6, 2026