अकबरपुर: देवघर के लिए गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ कांवरिया संघ, अकबरपुर बाजार भक्ति से सराबोर हुआ
सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने की वर्षों पुरानी कांवर यात्रा की परंपरा के तहत सोमवार को 2:00 बजे अकबरपुर बाजार से कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। अकबरपुर बाजार स्थित देवी स्थान से कांवरिया संघ के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ बाबा धाम के लिए निकले। रवाना होने से पहले सभी कांवरियों ने देवी