पेचवर्क के बाद भी सड़क बेहाल!
कानपुर के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 स्थित अंबेडकर पुरम में सड़क की हालत बदहाल नजर आ रही है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और बिखरी गिट्टियों के बीच राहगीरों को हिचकोले खाते हुए गुजरना पड़ रहा है।
कुछ समय पहले इसी सड़क पर पेचवर्क कराया गया था, लेकिन बारिश के बाद उसकी स्थिति पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राउंड जीरो न्यूज़ ने पहले भी पेचवर्क की गुणवत्ता को लेकर खबर दिखाई थी।
अब सवाल है—सड़क की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
क्या आप भी अंबेडकर पुरम की इस सड़क से गुजरे हैं? या आपके क्षेत्र की सड़क की हालत भी ऐसी ही है? 👇
कमेंट बॉक्स में अपनी समस्या जरूर बताएं।
.
#Kanpur #Kalyanpur #AmbedkarPuram #KanpurNews #GroundZeroNews
Mathura, Mathura | Oct 2, 2026