ब्रेकिंग न्यूज | केरू पीएचईडी केरू ब्लॉक में कर्मचारी मनोज ढाका पर कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की। ग्रामीणों ने जाखड़ों की ढाणी में मुख्य पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन और कथित वसूली के आरोप लगाए हैं। विभागीय लोहे के पाइपों के दुरुपयोग की शिकायत भी ज्ञापन में की गई। ग्रामीणों ने जेईएन बृजेश मीणा के माध्यम से एईन मंडोर को ज्ञापन सौंपा और जांच प्रभावित न हो, इसके लिए कर्मचारी को केरू ब्लॉक से हटाने की मांग की। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी । #thebluecitymedia #thevoiceofbluecity #NewsUpdate #jodhpur #RajasthanPolice #BJPGovernment
Chamu, Jodhpur | Sep 23, 2026