गोरखपुर: यूपी: करंट से झुलसे 2 कांवड़िये, एक की दर्दनाक मौत; बिजली तार से ट्रॉली छू गई, पिपराइच क्षेत्र का मामला
पिपराइच क्षेत्र के जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा में कांवड़ियों की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई।ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे अचानक सड़क किनारे गुजर रहे बिजली के तार से सट गया।तार के संपर्क में आते ही डीजे और ट्रॉली में करंट उतर गया,जिसकी चपेट में आकर दो कांवड़िया झुलस गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।इलाज के दौरान एक कांवड़िया की मौत हो गई।