सदर थाना क्षेत्र के गांव डबलीबास मिड्ढारोही में पारिवारिक विवाद को लेकर घर में घुसकर एक महिला से मारपीट करने और उसके पति व ससुर को भी चोटें पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।